Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पांडवा निर्जला एकादशी महात्म्य

पांडवा निर्जला एकादशी महात्म्य

वैसे एकादशी को हम दो कारणों के द्वारा जान सकते हैं कि यह हमारे आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य दोनों दृष्टिकोण से कितना महत्वपूर्ण है।  एकादशी का दूसरा अर्थ "हरिवास" या "माधव तिथि" के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है की कृष्ण के नजदीक होना और अपनी ११ इन्द्रियों (५ कर्म + ५ ज्ञान + १ मन) को भगवान् की सेवा में लगाना। एकादशी महीने में दो बार आती है और उस दिन हम अन्न का उपवास रखकर केवल थोड़े फल अथवा जल से अपने आप को तृप्त करते हैं।  वैज्ञानिक कारणों को यदि देखा जाय तो महीने में २ बार हमारे शरीर को आराम देना चाहिए क्योंकि हमारे पाचन शक्ति अत्यधिक कमजोर पड जाती है और एक दिन यदि हम इसे आराम देते हैं तो पुनः वह ठीक - ठीक कार्य करना प्रारम्भ कर देती है।  आध्यात्मिक कारण को देखें तो यदि हम जिस दिन उपवास रखते हैं उस दिन हमारी इन्द्रियाँ शिथिल पड़ जाती है और ज्यादा परेशान  नहीं करतीं, इस कारण से हम अपनी इन्द्रियों साथ ही साथ मन को बड़ी आसानी से नियंत्रण में ला सकते हैं।  एकादशी तिथि के दिन ही भगवान् विष्णु की अंतरंग शक्ति "एकादशी" ने दैत्य मूरा का वध किया था, तब से उस तिथि का...