प्रह्लाद महराज दैत्यराज हिरण्यकशयपु के पुत्र होने के बावजूद भी साधु संग प्राप्त होने के नाते उन्हें दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ। जब प्रह्लाद महाराज अपनी माता कयाधु के गर्भ में थे तब देवर्षि श्री नारद मुनि ने उनको श्रीमद भागवतम का ज्ञान दिया, और ऐसे दिव्य ज्ञान को प्राप्त कर प्रह्लाद महराज जन्म से ही भगवान् श्री हरी विष्णु के भक्त बन गए , और अपने असुर मित्रों को भी शिक्षा दे रहे हैं कि आप सब भी भगवान् विष्णु की भक्ति करो जिससे आपको शाश्वत सुख प्राप्त हो। इन्द्रिय सुख के लिए इतना कठिन प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है। आपके पास जो भी शरीर है, उसके अनुसार वह सुख बिना किसी प्रयास के आएगी। वह व्यवस्था पहले से ही प्रकृति द्वारा बनाई गई है और अपने आप आ जाएगी, जैसे कि दुख अपने आप आ जाता है वैसे ही आपके प्रारब्ध अनुसार आपका सुख भी आएगा। लेकिन जीवन में सबसे प्रिय चीज क्या है, इसकी समझ विकसित करने की जरूरत है। हम में से प्रत्येक अपने सबसे प्रिय मित्र की तलाश कर रहा है। वह सबसे प्रिय मित्र सर्वोच्च भगवान, श्री कृष्ण हैं। वह हर किसी के दिल में हैं और वह हमें हमेशा के लिए हमें संतुष्ट...