Skip to main content

गुरु के बिना संसार सागर से पार होना मुश्किल ही नहीं नामुनकिन है

श्रीमद भागवतम के प्रथम स्कन्द में वर्णन आता है कि किस प्रकार जब महर्षि व्यासदेव चिंतित बैठे थे तब देवर्षि नारद जी वहां आते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं। ठीक उसी प्रकार इस संसार में चाहे कोई कितना भी बुद्धिमान क्यों न हो पर उसकी बुद्धि कहीं न कहीं जाकर भ्रमित हो जाती है और तब हमें गुरु की आवश्यकता होती है। 

इस जगत के लिए भगवान् श्री कृष्ण ने दो प्रकार के भागवत दिए एक ग्रन्थ के रूप में दूसरा गुरु के रूप में , पर दोनों एक सामान हैं यदि हम गुरु की शरण को ग्रहण करते हैं तो निश्चित रूप से हमारी बुद्धि तीक्ष्ण हो जाती है और हम वैदिक साहित्य को यथा रूप समझ सकते हैं ।

संसार का हर जीव अपने मन, इन्द्रियों तथा अपनी मिथ्या अहंकार से पीड़ित है, इन्द्रियों और मन के अनियत्रण के कारण वे समझ नहीं पाते कि वे किस तरह कुमार्ग पर चल रहे हैं। 

इन्द्रियां इतनी प्रबल होती हैं की आप चाहे कुछ भी कर ले आपके वश में होने वाली नहीं इसलिए जब हम अपनी इन्द्रियों से गुरु को सेवा प्रदान करते हैं तो वे स्वयम नियंत्रित हो जाती हैं । 

आज हमारा परम सौभाग्य है कि हम हमारे गुरुदेव परम पूज्य श्री गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी का ७८ वां व्यासपूजा मना रहें हैं। गुरुदेव के चरणों में हमारी यही प्रार्थना है की सदैव हम जैसे पतितो पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखे तथा अपने एवं श्रील प्रभुपाद के चरणों में सदैव आश्रित रखें। 

गुरु महाराज न केवल प्रभुपाद के सपनो को साकर कर रहें अपितु इस उम्र में प्रभुपाद की सेवा सदैव ततपर रहते हैं फिर चाहे वह भारत में दिल्ली, मुंबई अथवा कलकत्ता हो या विदेशो में  कनाडा, टोरंटो, रसिया, मॉरीशस हो सभी जगह वे अपने शिष्यों का मार्ग दर्शन कर और हजारों - हजारों लोगो को कृष्ण भावनामृत का प्रचार -प्रसार कर रहें हैं। 

आज श्री गुरुदेव के जीवन से हम कुछ मुख्य बातों को सीख कर अपने जीवन को भी धन्य बना सकते हैं :-

१. सभी को प्रेम प्रदान करना : गुरुदेव के जीवन से हम सीख सकते हैं कि किस प्रकार वे हमें सभी से प्रेम करना सिखाते हैं और हमें यह शिक्षा देते हैं की यदि हमें दूसरों से प्रेम चाहिए तो हमें दूसरों को प्रेम प्रदान करना होगा। 

२. छोटी - छोटी वस्तुओं के प्रति जिम्मेदार : गुरुदेव हमें हर छोटी - छोटी वस्तुओं के प्रति जिम्मेदार होना सिखाते हैं क्योंकि अक्सर हमें बड़ी चीजों पर ध्यान देते हैं पर छोटी चीजों की उपेक्षा कर देते हैं जो की आगे चलकर हमारे जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करता है। 

३. श्रील प्रभुपाद के ग्रंथों का अध्ययन: गुरु महाराज हमें आदेश देते हैं कि यदि हम श्रील प्रभुपाद की पुस्तकों का नियमित अध्यन करते हैं तो हमें इस संसार में किसी भी प्रकार का कष्ट अनुभव नहीं होगा यही कारण हैं कि आज पुरे विश्व में ५० करोड़ से भी ज्यादा प्रभुपाद की भगवद गीता को स्वीकार किये हैं। 

४. सादा जीवन उच्च विचार : गुरु महाराज अपने व्यकितगत जीवन से हमें सिखाते हैं की किस प्रकार यदि हम अपने वैदिक् ग्रंथो को जीवन में स्वीकार करते हैं तो हमारा जीवन अत्यंत सरल और हमारे विचार महान बनेगे। आज पूरा विश्व इस बात को स्वीकार कर रहा है कि भौतिक वस्तुओं को एकत्रित कर कोई भी सुखी नहीं रह सकता वरन उसे ज्यादा दुःख का सामना करना पड़ सकता है। 

५. शुद्धता में शक्ति : गुरु महाराज कहते हैं यदि कोई अपने आचरण, चरित्र और व्ययवहारिक जीवन को शुद्ध कर लेता है तो वह सबसे ज्यादा शक्तिशाली व्यक्ति है और यही हमारे कृष्ण भावनामृत का मुख्य उद्देश्य है कि लोग अपने मन, इन्द्रियों और बुद्धि के द्वारा पूर्णतया शुद्ध होकर भगवान् श्री कृष्ण की सेवा में लगे और अपने जीवन को सुखी बनाये। 

साथ ही साथ हम यह प्रार्थना करते हैं की नरसिम्ह देव, श्री श्री राधा गिरिधारी, श्री श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा मैया , श्री श्री सीता राम लक्ष्मण हनुमान एवं गौर निताई उन्हें सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें। 


हरे कृष्ण !



Comments

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

जय गुरुदेव -गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु शब्द संस्कृत के गु तथा रु की संधि है जिसका अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर। गुरु हमें अंधकार अर्थात अज्ञानता से प्रकाश अर्थात ज्ञान के मार्ग पर ले आते हैं।  गुरु का एक और अर्थ होता है जिसका मतलब बहुत ही भारी, वास्तव में गुरु शब्द की सही- सही व्याख्या कर पाना बहुत दुर्लभ है। पर गुरु इतने दयालु एव्ं कृपालु होते हैं कि हम जैसे पतितो के उद्धार हेतु इस दुःख भरे संसार में आते हैं और हमें इस भव सागर से निकालकर अध्यात्मिक मार्ग पर ले कर आते हैं।  सही मायने में हम गुरु के ऋण से कभी भी मुक्त नही हो सकते हैं, पर यदि हम गुरु के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलते हैं तो गुरु सदैव हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।  गुरु वासत्व में भगवान् का प्रतिनिधि होते हैं, और उन्हे भगवान् से कम नही समझना चाहिए। शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है कि जो गाय को पशु, भगवान् के विग्रह को मूर्ति, और गुरु को साधारण व्यक्ति समझता है वह घोर नरक गामी होता है।  आइए हम सभी इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने- अपने गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना करें जिससे वे सदैव हमारा मार्गदर्शन करें और हमें तमोग...

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपको कुछ सीखना है तो आपको गुरु रूप में किसी न किसी को स्वीकार करना होता है पर उनका स्तर भौतिक है, फिर यदि हम आध्यात्म की बात करें तो निश्चित रूप से हमें गुरु स्वीकार करना ही पड़ेगा।  क्योंकि बिना गुरु के हमें भौतिक ज्ञान तो एक बार कदाचित हो भी सकता है पर आध्यात्मिक ज्ञान बिलकुल संभव नहीं, इन्ही कारणों से हम देखते हैं की भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरु को  स्वीकार किया।  इतना ही नही सृष्टि के निर्माता ब्रह्माजी को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी श्रीमद भागवतम के दूसरे स्कन्द के दूसरे अध्याय के ३३ से ३६ श्लोक में जब ब्रह्माजी भगवान श्री कृष्ण द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं तब जाकर कहीं वे सृष्टि का निर्माण कार्य करते हैं।  गुरु बनाना कोई फैशन की बात नहीं बल्कि उनके प्रति पूर्ण रूप से समपर्ण होना जरुरी है, क्योंकि गुरु कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु स्वयं भगवान् श्री कृष्ण के प्रतिनिधि है और पतित जीवों का उद्धार करने जो की संसार के माया में पड़े होकर त्रिविध कष्टों को भोग रहे हैं उन्हें मुक्ति दिलाने आते हैं।  ॐ अज्ञान...