Skip to main content

दूसरों को प्रोत्साहित करना सबसे अच्छा उपहार है जो आप खुद को दे सकते हैं!

प्रायः हम भय अथवा ईर्ष्या के कारण दूसरों को प्रोत्साहित नहीं करना चाहते क्योंकि हमको ऐसा लगता है की शायद यदि मैंने इस व्यक्ति को प्रोत्साहित किया तो कही यह मेरी जगह तो नहीं ले लेगा।  पर यदि हम देखें तो हमारा शाश्त्र सदैव दूसरे को प्रोत्साहित करने में लगे रहते हैं जिसके कारण उनकी स्वयम की ख्याति बढ़ती है। 

ऐसा देखा जाता हैं यदि हम सुगन्धित फूल को किसी और को प्रदान करने के लिए उठाते हैं तो हमारा स्वयं का हाँथ सुगन्धित हो उठता है ठीक उसी प्रकार यदि हम अपने जीवन में किसी को प्रोत्साहित करते हैं तो हमारा स्वयं का जीवन प्रोत्साहन से भर जाता हैं अन्यथा हमारा जीवन निराश और दुखी प्रतीत होता है। 

भगवान श्री राम के चरित्र श्री रामायण के एक प्रसंग  से हम देख सकते हैं की किस प्रकार जब महाराज सुग्रीव की सेना में सभी बंदर, भालू निराश होकर बैठ गए तब जांबवंत जी हनुमान जी को प्रोत्साहित करते हैं कि हे पवनपुत्र आप के लिए तो यह कार्य जैसे कोई छोटे बच्चों का खेल शायद आपको याद नही किस प्रकार की अद्भुत शक्ति आपके अंदर है, कृपया उठिए और बिना विलम्ब किये भगवान् श्री राम के इस कार्य को पूर्ण कीजिये। 

हालांकि जांबवंत जी इस कार्य को स्वयं करने में सक्षम थे फिर भी उन्होंने इसका श्रेय हनुमान जी को दिया, लेकिन आज भी हम हनुमान जी के इस अद्भुत कार्य की प्रेरणा का श्रेय जांबवंत जी को देते हैं। 

ठीक इसी प्रकार जांबवंत जी के जीवन से हमें यह शिक्षा लेनी चाहिए क़ि जब भी हम अपने जीवन में किसी व्यक्ति से मिले निश्चित रूप से उसे प्रोत्साहित करना चाहिए न की हतोस्ताहित करना। यदि इस प्रकार की भावना से व्यक्ति अपना जीवन व्यतीत करता है निश्चित रूप से प्रभु श्री राम उसकी सदैव सहायता करते हैं। 


जय श्री राम!

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

जय गुरुदेव -गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु शब्द संस्कृत के गु तथा रु की संधि है जिसका अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर। गुरु हमें अंधकार अर्थात अज्ञानता से प्रकाश अर्थात ज्ञान के मार्ग पर ले आते हैं।  गुरु का एक और अर्थ होता है जिसका मतलब बहुत ही भारी, वास्तव में गुरु शब्द की सही- सही व्याख्या कर पाना बहुत दुर्लभ है। पर गुरु इतने दयालु एव्ं कृपालु होते हैं कि हम जैसे पतितो के उद्धार हेतु इस दुःख भरे संसार में आते हैं और हमें इस भव सागर से निकालकर अध्यात्मिक मार्ग पर ले कर आते हैं।  सही मायने में हम गुरु के ऋण से कभी भी मुक्त नही हो सकते हैं, पर यदि हम गुरु के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलते हैं तो गुरु सदैव हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।  गुरु वासत्व में भगवान् का प्रतिनिधि होते हैं, और उन्हे भगवान् से कम नही समझना चाहिए। शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है कि जो गाय को पशु, भगवान् के विग्रह को मूर्ति, और गुरु को साधारण व्यक्ति समझता है वह घोर नरक गामी होता है।  आइए हम सभी इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने- अपने गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना करें जिससे वे सदैव हमारा मार्गदर्शन करें और हमें तमोग...

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपको कुछ सीखना है तो आपको गुरु रूप में किसी न किसी को स्वीकार करना होता है पर उनका स्तर भौतिक है, फिर यदि हम आध्यात्म की बात करें तो निश्चित रूप से हमें गुरु स्वीकार करना ही पड़ेगा।  क्योंकि बिना गुरु के हमें भौतिक ज्ञान तो एक बार कदाचित हो भी सकता है पर आध्यात्मिक ज्ञान बिलकुल संभव नहीं, इन्ही कारणों से हम देखते हैं की भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरु को  स्वीकार किया।  इतना ही नही सृष्टि के निर्माता ब्रह्माजी को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी श्रीमद भागवतम के दूसरे स्कन्द के दूसरे अध्याय के ३३ से ३६ श्लोक में जब ब्रह्माजी भगवान श्री कृष्ण द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं तब जाकर कहीं वे सृष्टि का निर्माण कार्य करते हैं।  गुरु बनाना कोई फैशन की बात नहीं बल्कि उनके प्रति पूर्ण रूप से समपर्ण होना जरुरी है, क्योंकि गुरु कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु स्वयं भगवान् श्री कृष्ण के प्रतिनिधि है और पतित जीवों का उद्धार करने जो की संसार के माया में पड़े होकर त्रिविध कष्टों को भोग रहे हैं उन्हें मुक्ति दिलाने आते हैं।  ॐ अज्ञान...