Skip to main content

वैकुंठ लोक में द्धेष और काम के लिए कोई स्थान नहीं

इस भौतिक जगत में जीव उस आनंद की खोज में भटक रहा है जिसे वह कभी - कभी अनुभूति स्वरूप प्राप्त करता है पर उसकी तलाश कभी पूर्ण नहीं होती। चूँकि यह भौतिक संसार आध्यात्मिक संसार का प्रतिबिम्ब स्वरुप है इसलिए यहाँ वास्तविक सुख और आनंद कभी भी प्राप्त नहीं किया जा सकता।

यहाँ रजो और तमों गुण के कारण हर व्यक्ति ईर्ष्या और काम के वशीभूत रहता है पर बैकुंठ में शुद्ध सतोगुणी होने के कारण वहां ईर्ष्या और काम का लेश मात्र भी नहीं है। 

श्रीमद भागवतम के तृतीय स्कंद के पन्द्रहवें अध्याय में वैकुण्ठ लोक का वर्णन आता है और बताया जाता है की किस प्रकार ब्रह्मा के चार कुमार पुत्र जो कि एक पांच वर्षीय बालक के रूप में विचरण करते भौतिक जगत से आध्यात्मिक लोकों में प्रवेश कर गएँ और उन्होंने वैकुण्ठ के ६ द्वारों को भी पार कर लिया पर जब वे आखिरी द्वार पर पहुंचे तो वहां खड़े दो द्वारपालों जय तथा विजय द्वारा उन्हें रोक लिया गया। 

वहां सभी वस्तु चर है फिर चाहे वह पौधे, जल, पुष्प अथवा पशु हैं सभी में एक ही भावना रहती है की किस प्रकार भगवान् श्री कृष्ण की सेवा की जाय। 

ऐसा बताया जाता की सभी पक्षियों में जब वे अपनी ध्वनि का कोलाहल उतपन्न करते है जैसे कि कोयल, तोता, मोर, बत्तख, और अन्य, पर जब वे देखते हैं कि भवराँ भगवान् की महिमा का गुणगान कर रहा है तो वे सभी चुप हो जाते है उनकी ऐसी भावना नहीं रहती कि भवराँ  हमसे तुच्छ है। 

वही भाव हमें वैकुण्ठ के पुष्पों में प्राप्त होता है जब तुलसी दल भगवान् के चरणों में अर्पित किया जाता है तब सभी उपस्थित पुष्प बेला, चम्पा, कुमुदिनी, चमेली, गुलाब तथा कमल सभी तुलसी जी को अपना सम्मान प्रकट करते हैं और उनके सौभाग्य की सराहना करते हैं।

पारावतान्यभृतसारसचक्रवाक- दात्यूहहंसशुकतित्तिरिबर्हिणां य: ।
कोलाहलो विरमतेऽचिरमात्रमुच्चै र्भृङ्गाधिपे हरिकथामिव गायमाने ॥ १८ ॥

मन्दारकुन्दकुरबोत्पलचम्पकार्ण- पुन्नागनागबकुलाम्बुजपारिजाता: ।
गन्धेऽर्चिते तुलसिकाभरणेन तस्या यस्मिंस्तप: सुमनसो बहु मानयन्ति ॥ १९ ॥

वहां देवतागण सुंदर स्त्रियों के साथ रमण करते हैं पर उनमें काम भाव जरा भी नहीं रहता अपितु वे सदैव भगवान् के गुणगान में व्यस्त रहते है, पर भौतिक संसार में जहाँ स्त्री और पुरुष का प्रसंग आता है वहां व्यक्ति कामुक हो उठता है यही अंतर है भौतिक जगत और भगवान के विशिष्ट लोक वैकुण्ठ में। 

इसीलिए हर कोई वैकुण्ठ में लोक प्रवेश नहीं कर सकता यही कारण था जिसके लिए द्वारपालों ने चारकुमारों को प्रवेश करने से वर्जित किया हालांकि वे चार कुमार भौतिक कल्मषों से सर्वथा मुक्त थे उनमें लेश मात्र भी ईर्ष्या और काम वासना नहीं थी। 

इस संसार में न तो असली प्रेम है और न ही शाश्वत जीवन इसलिए भगवान् हमें ग्रंथों के माध्यम से अपने लोकों का वर्णन कर हमें एक आशा प्रदान करते हैं कि यदि हम सतोगुणी जीवन जीते हैं तो निश्चित रूप से हम वैकुण्ठ लोक के भागिदार बनेंगे। 


हरे कृष्ण 

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

भक्त वत्सल भगवान का अद्भुत रूप

भगवान् अपने भक्तों की रक्षा करने किसी भी रूप में आ सकते हैं फिर चाहे वे मनुष्य रूप में श्री राम के रूप, साक्षात् अपने मूल स्वरुप भगवान् श्री कृष्ण के रूप में अथवा अपने अद्भुत अवतार आधे शेर और आधे मनुष्य (नरसिंह ) के रूप में इससे वे बाध्य नहीं है।  भगवान् भगवद गीता के ४थे अध्याय के ९वें श्लोक में अर्जुन को  बताते हैं, कि हे अर्जुन जो मेरे जन्म और कर्म को दिव्य मानता हैं वह फिर इस दुखालय जगत में फिर से नहीं आता।  भगवान् भौतिक संसार के जीवों के जैसे बाध्य नहीं की किसी माता के गर्भ से ही जन्म ले, इसी बात को सत्य करने और हिरण्यकश्यपु जैसे महान राक्षस के भय से और अपने प्रिय भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने भगवान् नरसिंह खम्भे से प्रकट हुए।  हिरण्यकशिपु को भगवान ब्रह्मा से विशेष वरदान प्राप्त था कि वह किसी मनुष्य, देवता, पशु या किसी अन्य प्राणी द्वारा नहीं मारा जा सकता था।  उसे न तो दिन में और न ही रात में किसी भी तरह के हथियार से मारा जा सकता था। तो, भगवान आधे मनुष्य, आधे शेर के रूप में प्रकट हुए और सभी शर्तों को पूरा करते हुए गोधूलि के समय हिरण्यकशिपु को अपने नाखूनों से म...

महाभारत का असली विलेन कौन?

वैसे भगवद गीता को हमारा पुरातन और सनातन वैदिक ग्रन्थ माना जाता है, जो भगवान् ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को सुनाई। भगवद गीता में मुख्य रूप से चार पात्र स्वयं भगवान् श्री कृष्ण, अर्जुन, संजय और धृतराष्ट है, पर प्रश्न यह उठता है कि गीता में इतने पात्र होते हुए भी गीता धृतराष्ट से ही क्यों शुरू हुई? वास्तव में यदि हम महाभारत की पृस्ठभूमि देखें तो हम समझ पाएंगे कि धृतराष्ट सक्रीय रूप से खलनायक नहीं है पर वे अपने ज्येष्ठ पुत्र दुर्योधन की आड़ में सम्पूर्ण संपत्ति को हड़पना चाहते थे।  धृतराष्ट का अर्थ ही धृत अर्थात धारण करना और राष्ट्र अर्थात सम्पूर्ण राज्य, जो सम्पूर्ण राज्य को अकेले ही धारण करना चाहता है और वह किसी भी प्रकार से फिर चाहे पांडवों को जहर देकर मारने की योजना बनाकर, लाख्यागृह में आग लगाकर या छल द्वारा जुएं में हराकर भरी सभा में द्रौपदी को निर्वस्त्र करना। वास्तव में दुर्योधन जन्म से ही आसुरी स्वाभाव वाला था, इसीलिए धृतराष्ट के छोटे भाई महाराज विदुर धृतराष्ट को जाकर कहते हैं कि यह पुत्र बड़े ही अपशगुन के साथ जन्म लिया है और इसके लक्षण सम्पूर्ण कौरवों के विनाश को सूचित करता है, बे...