Skip to main content

ब्रह्माण्ड के प्रथम दो महान शक्तिशाली दैत्य

हमारी भौतिक प्रगति मात्र एक छलावा है , आज संसार का हर व्यक्ति अपने  आपको शक्तिशाली, सुंदर, धनवान और वैभवशाली बनाने में जुटा है। पर हम वास्तव में अपने आपको कितना भी शक्तिशाली बना ले भगवान् के सामने हमारी शक्ति नगण्य है। 

श्रीमद भागवतम के तीसरे स्कन्द के सत्रहवें अध्याय में दिति के दो महान शक्तिशाली असुर पुत्र हिरण्यकश्यपु और हिरण्याक्ष का वर्णन आता है कि इन दोनों असुरों का शरीर इस्पात की तरह मजबूत, पहाड़ की तरह ऊंचा और जब वे खड़े होते तो ऐसा प्रतीत होता कि सूर्य उनकी कमर से ढक गया है।  जब हिरण्याक्ष चलता तब पृथ्वी में कम्पन्न होता और उसके बलिष्ठ भुजााओं के सामने स्वर्ग के देवराज इंद्र भी भयभीत होकर छुप जाते। 

पर इन दोनों के आतंक से सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में हाहकार मचा हुआ था और सभी देवतागण अत्यंत दुखी थे और उनके निवारण के लिए ब्रह्माजी के पास गए, ब्रह्माजी उन्हें सांत्वना देते है कि चिंता की कोई आवश्यकता नहीं भगवान् अपने वाराह और नरसिम्ह रूप में इन दोनों महान दैत्यों का वध करेंगे और सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में शांति की व्यवस्था करेंगे। 

ठीक इसी प्रकार आज के युग में भी कुछ हिरण्यकश्यपु और हिरण्याक्ष जैसे असुर अपने आप को अत्यंत शक्तिशाली समझते हैं और वे ईश्वरीय सत्ता को न मानने एवं शास्त्रों का खंडन करने और समाज में उत्पात मचाने का कार्य करते हैं पर शायद वे इस बात को भूल जाते हैं की जिन असुरों का भगवान् ने वध किया वो कोई साधारण असुर नहीं थे और उनकी तुलना में ये एक अंश मात्र भी नहीं है। 

आसुरी सभ्यता भगवान् और उनके नियमों को स्वीकार न करने से प्रारम्भ होती है और जब यह सभ्यता अत्यधिक बढ़ जाती है तो समाज में अनियंत्रित यौन संबंध और उससे उतपन्न होने वाली आसुरी प्रवित्ति की संताने पुरे समाज को भ्रष्ट कर देती हैं।

एक अच्छी संतान उत्पत्ति के लिए हमें वैदिक नियमों का अपने जीवन में पालन करना अत्यंत ही आवश्यक है। जो अपने जीवन में सुख और शांति चाहते हैं कम से कम उन्हें धार्मिक प्रवित्ति की संतान करनी चाहिए अन्यथा ऐसे आसुरी संतान न तो समाज का, न देश का और न ही अपना कल्याण करेंगे। 


हरे कृष्ण !

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

जय गुरुदेव -गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु शब्द संस्कृत के गु तथा रु की संधि है जिसका अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर। गुरु हमें अंधकार अर्थात अज्ञानता से प्रकाश अर्थात ज्ञान के मार्ग पर ले आते हैं।  गुरु का एक और अर्थ होता है जिसका मतलब बहुत ही भारी, वास्तव में गुरु शब्द की सही- सही व्याख्या कर पाना बहुत दुर्लभ है। पर गुरु इतने दयालु एव्ं कृपालु होते हैं कि हम जैसे पतितो के उद्धार हेतु इस दुःख भरे संसार में आते हैं और हमें इस भव सागर से निकालकर अध्यात्मिक मार्ग पर ले कर आते हैं।  सही मायने में हम गुरु के ऋण से कभी भी मुक्त नही हो सकते हैं, पर यदि हम गुरु के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलते हैं तो गुरु सदैव हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।  गुरु वासत्व में भगवान् का प्रतिनिधि होते हैं, और उन्हे भगवान् से कम नही समझना चाहिए। शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है कि जो गाय को पशु, भगवान् के विग्रह को मूर्ति, और गुरु को साधारण व्यक्ति समझता है वह घोर नरक गामी होता है।  आइए हम सभी इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने- अपने गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना करें जिससे वे सदैव हमारा मार्गदर्शन करें और हमें तमोग...

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपको कुछ सीखना है तो आपको गुरु रूप में किसी न किसी को स्वीकार करना होता है पर उनका स्तर भौतिक है, फिर यदि हम आध्यात्म की बात करें तो निश्चित रूप से हमें गुरु स्वीकार करना ही पड़ेगा।  क्योंकि बिना गुरु के हमें भौतिक ज्ञान तो एक बार कदाचित हो भी सकता है पर आध्यात्मिक ज्ञान बिलकुल संभव नहीं, इन्ही कारणों से हम देखते हैं की भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरु को  स्वीकार किया।  इतना ही नही सृष्टि के निर्माता ब्रह्माजी को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी श्रीमद भागवतम के दूसरे स्कन्द के दूसरे अध्याय के ३३ से ३६ श्लोक में जब ब्रह्माजी भगवान श्री कृष्ण द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं तब जाकर कहीं वे सृष्टि का निर्माण कार्य करते हैं।  गुरु बनाना कोई फैशन की बात नहीं बल्कि उनके प्रति पूर्ण रूप से समपर्ण होना जरुरी है, क्योंकि गुरु कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु स्वयं भगवान् श्री कृष्ण के प्रतिनिधि है और पतित जीवों का उद्धार करने जो की संसार के माया में पड़े होकर त्रिविध कष्टों को भोग रहे हैं उन्हें मुक्ति दिलाने आते हैं।  ॐ अज्ञान...