Skip to main content

शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ !

ऐसा कहा जाता है, शिक्षण ही एक ऐसा पेशा है जो अन्य सभी  पेशों का निर्माण करता है वह एक शिक्षक ही है जो हमारे भिन्न - भिन्न वर्ग के अन्य अधिकारीयों को तैयार करता है।  शिक्षक होना कोई साधारण कार्य नहीं अपितु सबसे बड़ी जिम्मेदारी का कार्य है , हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि एक वयक्ति को राजा , पिता और शिक्षक तब तक नहीं बनना चाहिए जब तक वह अपने आधीन का उद्धार न कर सके। 

श्रील रूप गोस्वामी कहते हैं, एक शिक्षक अथवा गुरु के अंदर निम्न गुण अवश्य होने चाहिए अन्यथा वह शिक्षक होने योग्य नहीं है;

वाचो वेगं मनसः क्रोध-वेगं, जिह्वा वेगं उदरोपस्थ वेगं। 

जो अपने वाणी के वेग को, मन के वेग को, क्रोध के वेग को, जिह्वा के वेग को , उदर के वेग को तथा जननांगो के वेग को सहन कर सकता है वही इस संसार में शिक्षक बनने योग्य है। 

भगवान् श्री कृष्ण भी भगवत गीता में कहते हैं,  जैसा कोई श्रेष्ठ व्यक्ति आचरण करता है उसी को प्रमाणित मानकर उनके अनुयाई भी वैसा करते हैं 

यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः । स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते ॥ 3. 2 1 ॥

महापुरुष जो भी कर्म करते हैं, सामान्य मनुष्य उसका अनुसरण करते हैं। और अनुकरणीय कृत्यों द्वारा वह जो भी मानक निर्धारित करता है, उसका पालन सारी दुनिया करती है।

आज समाज में ऐसे शिक्षकों की कमी है जो भगवद गीता के अनुसार अपने उदाहरण द्वारा यह प्रस्तुत कर सके और अपने भौतिक और आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा भावी पीढ़ी का उद्धार कर सके। आप न केवल एक बच्चे का भविष्य अपितु समाज के एक ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण कर रहे हैं जो भविष्य में परिवार, समाज, धर्म और राष्ट्र के लिए अच्छा या बुरा साबित हो सकता है, इसलिए मेरी यह विनम्र विनती है सभी शिक्षकों के चरणों में कि यदि वे अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाते हैं तो ईश्वर उन्हें सदैव प्रसन्न और सुखी रखेगा। 

प्रायः जब हम स्कूल अथवा कॉलेजों में जाते हैं तो अक्सर हमें यह शिकायत प्राप्त होती है कि उनके बच्चे उनके तथा उनके अभिभावकों  के साथ अच्छे आचरण नहीं करते तब हमारा प्रश्न यही रहता है कि आप उनको उदाहरण और अपने आचरण के द्वारा यह शिक्षा प्रदान कर रहें हैं? आप तो केवल उन्हें भौतिक ज्ञान दे रहें हैं जो उन्हें भविष्य में धन अर्जित करने हेतु पर्याप्त है फिर आप उनसे अच्छे संस्कार की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। 

आज यह केवल कुछ स्कूलों और कालेजों की समस्या नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व की समस्या है, पर यदि अभिभावक, शिक्षक, स्कूल और सम्पूर्ण विश्व यदि भगवदगीता के इस ज्ञान को स्वीकार करता है तो आज पूरा शिक्षक समाज एक सुन्दर और सम्मानित दृष्टिकोण से देखा जाएगा जो की आज एक उपेक्षित नजरिए से देखा जाता है।


आप सभी को पुनः शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ !

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

जय गुरुदेव -गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु शब्द संस्कृत के गु तथा रु की संधि है जिसका अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर। गुरु हमें अंधकार अर्थात अज्ञानता से प्रकाश अर्थात ज्ञान के मार्ग पर ले आते हैं।  गुरु का एक और अर्थ होता है जिसका मतलब बहुत ही भारी, वास्तव में गुरु शब्द की सही- सही व्याख्या कर पाना बहुत दुर्लभ है। पर गुरु इतने दयालु एव्ं कृपालु होते हैं कि हम जैसे पतितो के उद्धार हेतु इस दुःख भरे संसार में आते हैं और हमें इस भव सागर से निकालकर अध्यात्मिक मार्ग पर ले कर आते हैं।  सही मायने में हम गुरु के ऋण से कभी भी मुक्त नही हो सकते हैं, पर यदि हम गुरु के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलते हैं तो गुरु सदैव हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।  गुरु वासत्व में भगवान् का प्रतिनिधि होते हैं, और उन्हे भगवान् से कम नही समझना चाहिए। शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है कि जो गाय को पशु, भगवान् के विग्रह को मूर्ति, और गुरु को साधारण व्यक्ति समझता है वह घोर नरक गामी होता है।  आइए हम सभी इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने- अपने गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना करें जिससे वे सदैव हमारा मार्गदर्शन करें और हमें तमोग...

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपको कुछ सीखना है तो आपको गुरु रूप में किसी न किसी को स्वीकार करना होता है पर उनका स्तर भौतिक है, फिर यदि हम आध्यात्म की बात करें तो निश्चित रूप से हमें गुरु स्वीकार करना ही पड़ेगा।  क्योंकि बिना गुरु के हमें भौतिक ज्ञान तो एक बार कदाचित हो भी सकता है पर आध्यात्मिक ज्ञान बिलकुल संभव नहीं, इन्ही कारणों से हम देखते हैं की भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरु को  स्वीकार किया।  इतना ही नही सृष्टि के निर्माता ब्रह्माजी को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी श्रीमद भागवतम के दूसरे स्कन्द के दूसरे अध्याय के ३३ से ३६ श्लोक में जब ब्रह्माजी भगवान श्री कृष्ण द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं तब जाकर कहीं वे सृष्टि का निर्माण कार्य करते हैं।  गुरु बनाना कोई फैशन की बात नहीं बल्कि उनके प्रति पूर्ण रूप से समपर्ण होना जरुरी है, क्योंकि गुरु कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु स्वयं भगवान् श्री कृष्ण के प्रतिनिधि है और पतित जीवों का उद्धार करने जो की संसार के माया में पड़े होकर त्रिविध कष्टों को भोग रहे हैं उन्हें मुक्ति दिलाने आते हैं।  ॐ अज्ञान...