Skip to main content

जिनकी माया सबको बांधती है उनको मैया ने बाँधा

श्री श्री राधा दामोदर लीला भगवान् की एक ऐसी लीला है जो बड़े-बड़े देवतााओं, ऋषियो-मुनियों को भी चकित करने वाली है तो हम जैसे साधारण जीवों की बात ही क्या है ?

भगवान् भगवद गीता के चतुर्थ अध्याय के ९ वे श्लोक में कहते हैं, हे अर्जुन जो मेरे जन्म और कर्म की दिव्यता को जान लेता है वह अंत समय में मेरे सनातन धाम को प्राप्त होता है। 

यहाँ पर भगवान् को यह कहने की आवश्यकता क्यों पड़ी ? क्योंकि वे जानते हैं कि संसार में ऐसे बहुत से लोग हैं जो भगवान् की दिव्यता को स्वीकार न करके उनको एक साधारण मनुष्य मानते हैं। 

कहते हैं अर्जुन को जब भगवान् श्री कृष्ण ने अपना विराट रूप दिखाया तब अर्जुन ने भगवान् को सखा के रूप में नहीं अपितु भगवान् जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के रचयिता हैं के रूप में स्वीकार किया। 

इस दामोदर ऊखल बंधन लीला से जो माता यशोदा के भय से कृष्ण भाग रहें हैं और उनके आंखे लाल हो गयी हैं ऐसे प्रतीत हो सकता हैं कि यदि वे भगवान् हैं तो एक छड़ी से कैसे डर सकते हैं ?

काल जिनसे भयभीत होता है वैसे भगवान् श्री कृष्ण मैया यशोदा के प्रेम भक्ति के कारण वात्सल्य भाव से अपने आपको भक्त के अधीन कर देते हैं, वहां वे अपनी भगवत्ता नहीं प्रदर्शित करते। 

 जैसे कोई पिता किसी बड़े कम्पनी का मालिक हो पर जब उसका बेटा उससे मिलने जाय तो वह अपना पद भूलकर उसे गोद में लेकर खलने लगता है , भले ही वह बड़े ऊचे पर ही क्यों न हो। 

ठीक उसी प्रकार भगवान श्री कृष्ण भक्तों के आधीन हो जाते हैं जब कोई प्रेमपूर्वक उनकी सेवा करने लगता हैं। 

आचार्यों ने भगवान् कृष्ण को जानने की जो सबसे उत्तम विधि बताई है वह है श्रवणम अर्थात किसी प्रामाणिक गुरु द्वारा श्री कृष्ण के बारे में सुन् ना , जब कोई भगवान के बारे में श्रवण करता हैं तब भगवान् उस व्यक्ति के हृदय में उपस्थित परमात्मा रूप में उसकी भक्ति को जागृत करते हैं जिससे वह इस संसार के बंधन में रहकर भी मुक्त हो जाता है। 

इस संसार में ऐसा कोई नहीं है जो स्वयं बंधा हो पर दूसरों को मुक्ति दिला दे, पर भगवान् स्वयं ऊखल में बंधे होने के पश्चात भी कुबेर के पुत्रों नलकुबेर और मणिग्रीव को बंधन से मुक्त किया। इस महान कार्य को केवल भगवान् श्री कृष्ण कर सकते हैं, तब क्यों न हम उनकी शरण ग्रहण करके अपने जीवन के दुखो से छुटकारा पाएं। 


हरे कृष्ण !

जय श्री राधा दामोदर !

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

जय गुरुदेव -गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु शब्द संस्कृत के गु तथा रु की संधि है जिसका अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर। गुरु हमें अंधकार अर्थात अज्ञानता से प्रकाश अर्थात ज्ञान के मार्ग पर ले आते हैं।  गुरु का एक और अर्थ होता है जिसका मतलब बहुत ही भारी, वास्तव में गुरु शब्द की सही- सही व्याख्या कर पाना बहुत दुर्लभ है। पर गुरु इतने दयालु एव्ं कृपालु होते हैं कि हम जैसे पतितो के उद्धार हेतु इस दुःख भरे संसार में आते हैं और हमें इस भव सागर से निकालकर अध्यात्मिक मार्ग पर ले कर आते हैं।  सही मायने में हम गुरु के ऋण से कभी भी मुक्त नही हो सकते हैं, पर यदि हम गुरु के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलते हैं तो गुरु सदैव हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।  गुरु वासत्व में भगवान् का प्रतिनिधि होते हैं, और उन्हे भगवान् से कम नही समझना चाहिए। शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है कि जो गाय को पशु, भगवान् के विग्रह को मूर्ति, और गुरु को साधारण व्यक्ति समझता है वह घोर नरक गामी होता है।  आइए हम सभी इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने- अपने गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना करें जिससे वे सदैव हमारा मार्गदर्शन करें और हमें तमोग...

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपको कुछ सीखना है तो आपको गुरु रूप में किसी न किसी को स्वीकार करना होता है पर उनका स्तर भौतिक है, फिर यदि हम आध्यात्म की बात करें तो निश्चित रूप से हमें गुरु स्वीकार करना ही पड़ेगा।  क्योंकि बिना गुरु के हमें भौतिक ज्ञान तो एक बार कदाचित हो भी सकता है पर आध्यात्मिक ज्ञान बिलकुल संभव नहीं, इन्ही कारणों से हम देखते हैं की भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरु को  स्वीकार किया।  इतना ही नही सृष्टि के निर्माता ब्रह्माजी को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी श्रीमद भागवतम के दूसरे स्कन्द के दूसरे अध्याय के ३३ से ३६ श्लोक में जब ब्रह्माजी भगवान श्री कृष्ण द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं तब जाकर कहीं वे सृष्टि का निर्माण कार्य करते हैं।  गुरु बनाना कोई फैशन की बात नहीं बल्कि उनके प्रति पूर्ण रूप से समपर्ण होना जरुरी है, क्योंकि गुरु कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु स्वयं भगवान् श्री कृष्ण के प्रतिनिधि है और पतित जीवों का उद्धार करने जो की संसार के माया में पड़े होकर त्रिविध कष्टों को भोग रहे हैं उन्हें मुक्ति दिलाने आते हैं।  ॐ अज्ञान...