Skip to main content

भगवत गीता पढ़ने, पढाने और सुनने का लाभ

आदि शंकराचार्य जी के मतानुसार एक ही शास्त्र होना चाहिए और वह केवल भगवद गीता और एक ही भगवान होने चाहिए केवल भगवान् श्री कृष्ण।

भगवत गीता कोई धार्मिक या सामुदायिक ग्रन्थ नहीं है अपितु यह इन सबसे ऊपर एक आध्यात्मिक योग पद्धति प्रदान करने वाला ग्रन्थ है, जिससे हर व्यक्ति अपने आप को ज्ञान योग, कर्म योग तथा भक्ति योग के माध्यम से सही तरीके से जाने और अपनी असली पहचान के द्वारा वह सही कार्य को करने की प्रेरणा ले। 

भगवत गीता का मुख्य उद्देश्य हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में लाना है, और जैसे ही हम ज्ञान में स्थित हो जाते हैं हम अपने हर कार्य के लिए सही निर्णय ले सकने में सक्षम हो सकेंगे। 

आज हर व्यक्ति निणर्य लेने में या तो भ्रमित रहता है, या मनमाने  ढंग से निर्णय लेता है जिससे भविष्य में उसे पछताना पड़ता है, पर यदि व्यक्ति भगवद गीता का आश्रय लेता है तो उसे सही बुद्धि के कारण सही निर्णय लेने में आसानी हो जाती है। 

भगवत गीता की शिक्षा सभी वर्गों के लिए है फिर चाहे कोई  शिक्षक है, विद्यार्थी है, व्यापारी है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि कहीं न कहीं हर व्यक्ति कभी न कभी जीवन के ऐसे दो राह पर आकर निर्णय लेने में असमर्थ हो जाता है, तब उसे भगवत गीता ही सही मार्ग दर्शन कर सकती है। 

भगवत गीता पढ़ने के मुख्य लाभ:

एक प्रकार का यज्ञ (ज्ञान यज्ञ) के रूप में होता है। 

भगवत गीता पढाने के मुख्य लाभ:

व्यक्ति को भगवान् श्री कृष्ण की शुद्ध भक्ति प्राप्त होती है, जिससे वह संसार के कष्टों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है। 

मृत्यु के पश्चात उसे भगवान् के धाम में जाने का अवसर प्राप्त होता है।

वह व्यक्ति भगवान् को अत्यंत प्रिय होता है। 

भगवत गीता सुनने के मुख्य लाभ:

व्यक्ति सारे पापों से मुक्त हो जाता है। 

उच्च लोकों की प्राप्ति होती है। 

इसलिए जीवन में हर व्यक्ति को चाहे वह किसी भी जाति,  धर्म अथवा समुदाय का क्यों न हो भगवत गीता एक बार उसे अवश्य पढ़ना अथवा सुनाना चाहिए। 


हरे कृष्ण !

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

जय गुरुदेव -गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु शब्द संस्कृत के गु तथा रु की संधि है जिसका अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर। गुरु हमें अंधकार अर्थात अज्ञानता से प्रकाश अर्थात ज्ञान के मार्ग पर ले आते हैं।  गुरु का एक और अर्थ होता है जिसका मतलब बहुत ही भारी, वास्तव में गुरु शब्द की सही- सही व्याख्या कर पाना बहुत दुर्लभ है। पर गुरु इतने दयालु एव्ं कृपालु होते हैं कि हम जैसे पतितो के उद्धार हेतु इस दुःख भरे संसार में आते हैं और हमें इस भव सागर से निकालकर अध्यात्मिक मार्ग पर ले कर आते हैं।  सही मायने में हम गुरु के ऋण से कभी भी मुक्त नही हो सकते हैं, पर यदि हम गुरु के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलते हैं तो गुरु सदैव हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।  गुरु वासत्व में भगवान् का प्रतिनिधि होते हैं, और उन्हे भगवान् से कम नही समझना चाहिए। शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है कि जो गाय को पशु, भगवान् के विग्रह को मूर्ति, और गुरु को साधारण व्यक्ति समझता है वह घोर नरक गामी होता है।  आइए हम सभी इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने- अपने गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना करें जिससे वे सदैव हमारा मार्गदर्शन करें और हमें तमोग...

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपको कुछ सीखना है तो आपको गुरु रूप में किसी न किसी को स्वीकार करना होता है पर उनका स्तर भौतिक है, फिर यदि हम आध्यात्म की बात करें तो निश्चित रूप से हमें गुरु स्वीकार करना ही पड़ेगा।  क्योंकि बिना गुरु के हमें भौतिक ज्ञान तो एक बार कदाचित हो भी सकता है पर आध्यात्मिक ज्ञान बिलकुल संभव नहीं, इन्ही कारणों से हम देखते हैं की भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरु को  स्वीकार किया।  इतना ही नही सृष्टि के निर्माता ब्रह्माजी को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी श्रीमद भागवतम के दूसरे स्कन्द के दूसरे अध्याय के ३३ से ३६ श्लोक में जब ब्रह्माजी भगवान श्री कृष्ण द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं तब जाकर कहीं वे सृष्टि का निर्माण कार्य करते हैं।  गुरु बनाना कोई फैशन की बात नहीं बल्कि उनके प्रति पूर्ण रूप से समपर्ण होना जरुरी है, क्योंकि गुरु कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु स्वयं भगवान् श्री कृष्ण के प्रतिनिधि है और पतित जीवों का उद्धार करने जो की संसार के माया में पड़े होकर त्रिविध कष्टों को भोग रहे हैं उन्हें मुक्ति दिलाने आते हैं।  ॐ अज्ञान...