Skip to main content

महाशिवरात्रि की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं । श्रीमद् भागवत में शिव जी का वर्णन आता है किस प्रकार शिवजी एक महान वैश्णव के रूप में भगवान के निरंतर ध्यान में लगे रहते हैं। 


वैसे तो शिवजी को आशुतोष के नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ होता है शीघ्र ही प्रसन्न हो जाना । 


वास्तव में शिवजी सबसे प्रसन्न रहते हैं तभी तो वह भूत गण आदी को भी अपने शिष्य के रूप में स्वीकार करते हैं। 

शिवजी अपने आचरण से हमें यह दिखाते हैं यह किस प्रकार से एक व्यक्ति को अपना जीवन जीना चाहिए न केवल भौतिक उपलब्धि बल्कि त्याग वैराग्य तपस्या साधना सभी के मेल जोल हम शिवजी में देखते हैं। 

दक्ष प्रजापति के प्रसंग में भी हम देखते हैं की किस प्रकार से माता सती के जब शरीर का त्याग हो जाता है उसके पश्चात शिवजी दक्ष प्रजापति का वध कर देते हैं और ब्रह्मा जी के आने के पश्चात जब उन्हें समझाते हैं तब शिवजी तुरंत ही दक्ष प्रजापति को क्षमा कर देते हैं और उन्हे जीवित कर देते हैं। 

हमारे जीवन में शिवजी अपने आचरण से हमें सिखाते हैं कि किस प्रकार से भगवत भक्ति ही एकमात्र हमारा उद्देश्य होना चाहिए जो मनुष्य जीवन को सार्थक बनता है इसीलिए तो शिवाजी हमेशा तपस्या में लीन रहते हैं और भगवान विष्णु भगवान अथवा श्री राम का स्मरण करते रहते हैं। 

भगवान श्री राम भी यहां तक कहते हैं कि शिवद्रोही मम दास कहावा सो नर सपने मोहि न भावा अर्थात यदि कोई भगवान श्री राम की भक्ति करता हूं और भगवान शिव से बैर रखना हो तो वह कभी भी भगवान को प्राप्त नहीं कर सकता और ठीक उल्टा इस प्रकार यदि कोई शिवजी का महान भक्त है पर भगवान विष्णु से बैर रखता हूं वह कभी भी अपने जीवन में सफल नहीं हो सकता । 

इसका ठीक साक्षात उदाहरण हम देखते हैं रावण जो शिवजी का बहुत ही बड़ा उपासक था उसको यही लगा था कि शायद में शिवाजी का उपासक होने के नाते भगवान राम से युद्ध में जीत जाऊंगा लेकिन वह भूल गया की शिव और श्री राम एक दूसरे के पूरक हैं हम एक को अपेक्षित करके दूसरे को प्रसन्न नहीं रख सकते। 

इसलिए हमको भगवान की भक्ति करनी है साथ ही साथ हमें शिवजी का सम्मान भी करना है और शिवजी के साथ में यही प्रार्थना करनी चाहिए की है शिव आप भगवान के अनन्य भक्त हैं और आपकी कृपा से हमको भक्ति प्रदान हुई है इसलिए आप हम पर सदैव कृपा बनाए रखें । 

हर हर महादेव



हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

जय गुरुदेव -गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु शब्द संस्कृत के गु तथा रु की संधि है जिसका अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर। गुरु हमें अंधकार अर्थात अज्ञानता से प्रकाश अर्थात ज्ञान के मार्ग पर ले आते हैं।  गुरु का एक और अर्थ होता है जिसका मतलब बहुत ही भारी, वास्तव में गुरु शब्द की सही- सही व्याख्या कर पाना बहुत दुर्लभ है। पर गुरु इतने दयालु एव्ं कृपालु होते हैं कि हम जैसे पतितो के उद्धार हेतु इस दुःख भरे संसार में आते हैं और हमें इस भव सागर से निकालकर अध्यात्मिक मार्ग पर ले कर आते हैं।  सही मायने में हम गुरु के ऋण से कभी भी मुक्त नही हो सकते हैं, पर यदि हम गुरु के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलते हैं तो गुरु सदैव हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।  गुरु वासत्व में भगवान् का प्रतिनिधि होते हैं, और उन्हे भगवान् से कम नही समझना चाहिए। शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है कि जो गाय को पशु, भगवान् के विग्रह को मूर्ति, और गुरु को साधारण व्यक्ति समझता है वह घोर नरक गामी होता है।  आइए हम सभी इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने- अपने गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना करें जिससे वे सदैव हमारा मार्गदर्शन करें और हमें तमोग...

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपको कुछ सीखना है तो आपको गुरु रूप में किसी न किसी को स्वीकार करना होता है पर उनका स्तर भौतिक है, फिर यदि हम आध्यात्म की बात करें तो निश्चित रूप से हमें गुरु स्वीकार करना ही पड़ेगा।  क्योंकि बिना गुरु के हमें भौतिक ज्ञान तो एक बार कदाचित हो भी सकता है पर आध्यात्मिक ज्ञान बिलकुल संभव नहीं, इन्ही कारणों से हम देखते हैं की भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरु को  स्वीकार किया।  इतना ही नही सृष्टि के निर्माता ब्रह्माजी को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी श्रीमद भागवतम के दूसरे स्कन्द के दूसरे अध्याय के ३३ से ३६ श्लोक में जब ब्रह्माजी भगवान श्री कृष्ण द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं तब जाकर कहीं वे सृष्टि का निर्माण कार्य करते हैं।  गुरु बनाना कोई फैशन की बात नहीं बल्कि उनके प्रति पूर्ण रूप से समपर्ण होना जरुरी है, क्योंकि गुरु कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु स्वयं भगवान् श्री कृष्ण के प्रतिनिधि है और पतित जीवों का उद्धार करने जो की संसार के माया में पड़े होकर त्रिविध कष्टों को भोग रहे हैं उन्हें मुक्ति दिलाने आते हैं।  ॐ अज्ञान...