Skip to main content

शिक्षित पीढ़ी के अशिक्षित आचरण

श्रीमद भागवतम के तीसरे स्कंद के चौबीसवें अध्याय में जब कर्दम मुनि अपने पुत्र भगवान् श्री कपिल मुनि को कहते हैं की अब आपकी माँ  देवहुति आपके संरक्षण में है कहकर वन गमन के लिए प्रस्थान करते हैं। 

वहां पर भगवान् श्री कपिल मुनि अपनी माता देवहूति का पूर्ण रूप से संरक्षण करते है और साथ ही साथ वे उन्हें भगवत प्राप्ति का मार्ग भी दिखाते हैं जिससे वे अपने मनुष्य जन्म को सार्थक कर सके। 

यह एक वैदिक परम्परा है की जब पुत्र बड़ा हो जाय तब उसे सभी जिम्मेदारी को सौंप कर पिता को भगवद्प्राप्ति में लग जाना चाहिए और एक पुत्र को भी चाहिए की अपने पिता की अनुपस्थिति में माता का पूर्ण रूप से ध्यान रखें जिससे उन्हें उनके पति की कमी न महसूस हो। 

पर आज कल बच्चों में एक ऐसी मानसिकता देखी जा रही है कि जब वे कॉन्वेंट स्कूल या कालेजों में जाने लगते हैं तो उन्हें माता - पिता, दादा - दादी इत्यादि को लेकर बड़ी हीन भावना हो जाती है कि इन्हे तो अंग्रेजी बोलनी नहीं आती, इन्हे मॉडर्न कपडे पहनने नहीं आते और इस कारण वे सोचते हैं की ये लोग पिछड़े और अशिक्षित लोग हैं। 

ऐसी ही घटना एक शिक्षित पीढ़ी के अशिक्षित आचरण की है कि एक दिन एक बच्चे को उसके पिता बाजार कुछ सामान खरीदने गएँ तभी वहां उसकी शिक्षिका मिल गयी और उसने तपाक से अपनी शिक्षिका को, "हाउ आर यू टीचर " कहकर सम्भोधित किया। 

 शिक्षिका ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "आई एम् फाइन बेटा" और उसने उस बच्चे के पिता की ओर इंगित करते हुए कहा, "व्हू इज दिस ?"

बच्चे ने हड़बड़ाकर कहा, "टीचर, ही इज ऑवर केयर टेकर"   . 

और इस प्रकार दोनों अपने - अपने रस्ते को चले गए।  पिता - पुत्र जब घर पर पहुँचते है तब पिता अपनी पत्नी को बुलाता है और जब तीनो एक साथ बैठते है तब पिता आँखों में आंसू लिए कहता है, बेटा मैंने सुना है अंग्रेजी में पिता को फादर या डैड कहते हैं पर तुमने जो अंग्रेजी बोली वो मुझे समझ नहीं आई उसका मतलब बताओगे।

बच्चा एक दम शांत हो जाता है क्योंकि उसको यह पता लग जाता है कि कहीं न कहीं मेरे पिता को सच्चाई का पता लग गया है।  क्योंकि भाषा का प्रयोग तो केवल शब्दों को जोड़ने के लिए होता है पर असल में तो हृदय में स्थित परमात्मा हमारे भीतर की भी बातों को बिना बोले बता देते हैं। 

ध्यान रहें ! आप अपने बच्चे को बड़े से बड़े स्कूल में क्यों न भेजे पर असलियत और अपने संस्कारों के साथ उसे नहीं जोड़ेंगे तो आप भी उसके पिता नहीं केयर टेकर बन जायेंगे। 

क्योंकि आज की नौजवान पीढ़ी चकाचौंध में इतने भ्रमित हो गएँ हैं उन्हें लगता हैं कि बड़े - बुजुर्ग उनके रास्ते में एक कांटे की तरह हैं उन्हें जल्दी से छुटकारा चाहिए। जरा विचार कीजिये क्या हम इन्ही भविष्य के लिए अपना पूरा जीवन दांव पर लगा रहे हैं जिन्हे हमारी जरा भी चिंता नहीं है। 

आप अपनी राय दे सकते हैं। 


हरे कृष्ण !

Comments

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

जय गुरुदेव -गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु शब्द संस्कृत के गु तथा रु की संधि है जिसका अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर। गुरु हमें अंधकार अर्थात अज्ञानता से प्रकाश अर्थात ज्ञान के मार्ग पर ले आते हैं।  गुरु का एक और अर्थ होता है जिसका मतलब बहुत ही भारी, वास्तव में गुरु शब्द की सही- सही व्याख्या कर पाना बहुत दुर्लभ है। पर गुरु इतने दयालु एव्ं कृपालु होते हैं कि हम जैसे पतितो के उद्धार हेतु इस दुःख भरे संसार में आते हैं और हमें इस भव सागर से निकालकर अध्यात्मिक मार्ग पर ले कर आते हैं।  सही मायने में हम गुरु के ऋण से कभी भी मुक्त नही हो सकते हैं, पर यदि हम गुरु के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलते हैं तो गुरु सदैव हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।  गुरु वासत्व में भगवान् का प्रतिनिधि होते हैं, और उन्हे भगवान् से कम नही समझना चाहिए। शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है कि जो गाय को पशु, भगवान् के विग्रह को मूर्ति, और गुरु को साधारण व्यक्ति समझता है वह घोर नरक गामी होता है।  आइए हम सभी इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने- अपने गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना करें जिससे वे सदैव हमारा मार्गदर्शन करें और हमें तमोग...

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपको कुछ सीखना है तो आपको गुरु रूप में किसी न किसी को स्वीकार करना होता है पर उनका स्तर भौतिक है, फिर यदि हम आध्यात्म की बात करें तो निश्चित रूप से हमें गुरु स्वीकार करना ही पड़ेगा।  क्योंकि बिना गुरु के हमें भौतिक ज्ञान तो एक बार कदाचित हो भी सकता है पर आध्यात्मिक ज्ञान बिलकुल संभव नहीं, इन्ही कारणों से हम देखते हैं की भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरु को  स्वीकार किया।  इतना ही नही सृष्टि के निर्माता ब्रह्माजी को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी श्रीमद भागवतम के दूसरे स्कन्द के दूसरे अध्याय के ३३ से ३६ श्लोक में जब ब्रह्माजी भगवान श्री कृष्ण द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं तब जाकर कहीं वे सृष्टि का निर्माण कार्य करते हैं।  गुरु बनाना कोई फैशन की बात नहीं बल्कि उनके प्रति पूर्ण रूप से समपर्ण होना जरुरी है, क्योंकि गुरु कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु स्वयं भगवान् श्री कृष्ण के प्रतिनिधि है और पतित जीवों का उद्धार करने जो की संसार के माया में पड़े होकर त्रिविध कष्टों को भोग रहे हैं उन्हें मुक्ति दिलाने आते हैं।  ॐ अज्ञान...