Skip to main content

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्राकट्य - श्री राम नवमी

श्रीमद भगवदगीता में जैसा भगवान् श्री कृष्ण स्वयं घोषणा करते हैं कि, जब भी अधर्म बढ़ने लगता और धर्म का क्षय होने लगता हैं तब वे स्वयं साधु पुरुषों की रक्षा करने, दुष्टों का विनाश करने और फिर से धर्म की स्थापना करने इस पृथ्वी पर प्रकट होते हैं। 

भगवान् ऐसे अनेको बार तथा अनेको रूपों में प्रकट  हुए हैं यथा, वामन, नरसिंह, वराह, मत्स्य, कूर्म और उनको किसी सांसारिक जीव की भांति अपने पूर्व कर्मों के कारण किसी माता के गर्भ में आना नहीं होता अपितु वे स्वयं अपनी इच्छा से आते हैं, इसलिए भगवान् भगवद गीता के ४. ९ में अर्जुन से कहते हैं;

जन्म कर्म च मे दिव्यमेवं यो वेत्ति तत्त्वतः ।

त्यक्त्वा देहं पुनर्जन्म नैति मामेति सोऽर्जुन ॥ ४. ९ ॥

हे अर्जुन ! जो व्यक्ति मेरे जन्म एवं कर्म को दिव्य मानता है वह फिर से इस भव् रूपी संसार के चक्र से छूटकर मेरे धाम में सदा के लिए निवास करता है। 

भगवान् श्री राम के चरित्र से हम देखते हैं की भले ही वे एक साधारण मनुष्य की लीला कर रहे हैं पर कोई भी सांसारिक जीव ऐसा कर पाने में अक्षम है। 

आइये राम नवमी के इस पावन अवसर पर भगवान् श्री राम के चरित्र से कुछ रोचक तथ्यों को जानते हैं, जो स्वयं बाल्मीकि रामायण द्वारा सत्यापित एवं हमारे संस्थापक आचार्य श्री श्रीमद भक्तिवेदान्त स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा परंपरागत स्वीकार किया गया है। 

१. भगवान श्री राम छह ऐश्वर्यों से परिपूर्ण - भगवान् का अर्थ जो छह ऐश्वर्यों से परिपूर्ण हो अर्थात ज्ञान, धन, ऐश्वर्य, बल, सुंदरता एवं त्याग जो सारे गुण भगवान् श्री राम में विद्यमान हैं। 

भगवान् श्री राम के इन्ही गुणों में से एक गुण वैराग्य जिसे हम देख पाते हैं कि, जिस माता सीता के लिए उन्होंने इतने आततायी राक्षस राज रावण से युद्ध किया उसी माता सीता को उन्होंने केवल एक धोबी के कहने से त्याग दिया। 

क्या ऐसा त्याग किसी सांसारिक मनुष्य में हो सकता है, भले ही वह कितने ही बड़े त्याग का दिखावा ही क्यों न करे ?

२. भगवान श्री राम एक आदर्श -  आज के लोग किसी सांसारिक जीव को अपना आदर्श मान लेते हैं जो कदाचित कभी भी अपने पद से च्युत हो सकता हैं, खासकर युवा पीढ़ी बॉलीवुड के हीरो - हीरोइन को अपना आदर्श मान बैठते हैं पर शायद वे स्वयं ही वे आचरण न कर पाने में सक्षम होते हैं। 

पर भगवान् श्री राम एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं जो न केवल वचन से अपितु कर्म से भी, फिर चाहे उन्हें १४ वर्षों के लिए वनवास जाना पड़े, पत्नी के लिए रावण से युद्ध करना पड़े, और भरत के लिए अयोध्या का राज्य छोड़ना पड़े। 

३. भगवान श्री राम सभी जीवों के रक्षक - भगवान् राम सभी जीवों की रक्षा के लिए ततपर रहते हैं, बस जीव केवल एक बार आकर उनकी शरण ग्रहण कर ले। 

भगवान् श्री राम किष्किंधा नरेश सुग्रीव से कहते हैं , हे सुग्रीव परम पुरुषोत्तम भगवान् होने के नाते, यह मेरा शाश्वत सिद्धांत है कि जब भी कोई प्राणी मेरी शरण में आकर एक बार कह दे कि, मैं आपका हूँ, तब मैं उसे सभी प्रकार के भय से मुक्त कर देता हूँ।  यदि रावण भी मेरे समक्ष आकर समर्पण करता है तो मैं उसे भी सुरक्षा प्रदान करूँगा। 

भगवान श्री राम एक आदर्श प्रस्तुत कर हम सभी जीवों के लिए मार्गदर्शन और भगवद्धाम जाने का मार्ग प्रसस्त करने आये हैं, यदि जीव सभी छल - कपट को त्याग कर उनकी भक्ति करता हैं  तो निश्चित रूप से वे उसकी सभी प्रकार से रक्षा करेंगे जिस प्रकार उन्होंने विभिषण को लंका का त्याग करने के पश्चात किया इसमें कोई संदेह नहीं। 

आज हमारे देश में श्री राम राज्य वापस से स्थापित होना चाहिए और वह तभी संभव हो सकता है जब प्रत्येक व्यक्ति भगवान् राम के चरित्र को अच्छी तरह अपने जीवन में उतारे।

कलियुग के चकाचोंध भरी जिंदगी से हताश हुए लोग जाने किन - किन वस्तुओं का सहारा ले रहे हैं पर फिर भी उन्हें परम शांति नहीं मिल रही है पर एक बार कोई भगवान् श्री राम का चरित्र सुन लेता है तो वह सदैव शांति का अनुभव करता हैं, ऐसा है प्रभु श्री राम का चरित्र। 

आप सभी को भगवान् श्री राम के प्राकट्य श्री राम नवमी की ढेर सारी शुभकामनाये। 



जय श्री राम, जय हनुमान !


Comments

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

जय गुरुदेव -गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु शब्द संस्कृत के गु तथा रु की संधि है जिसका अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर। गुरु हमें अंधकार अर्थात अज्ञानता से प्रकाश अर्थात ज्ञान के मार्ग पर ले आते हैं।  गुरु का एक और अर्थ होता है जिसका मतलब बहुत ही भारी, वास्तव में गुरु शब्द की सही- सही व्याख्या कर पाना बहुत दुर्लभ है। पर गुरु इतने दयालु एव्ं कृपालु होते हैं कि हम जैसे पतितो के उद्धार हेतु इस दुःख भरे संसार में आते हैं और हमें इस भव सागर से निकालकर अध्यात्मिक मार्ग पर ले कर आते हैं।  सही मायने में हम गुरु के ऋण से कभी भी मुक्त नही हो सकते हैं, पर यदि हम गुरु के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलते हैं तो गुरु सदैव हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।  गुरु वासत्व में भगवान् का प्रतिनिधि होते हैं, और उन्हे भगवान् से कम नही समझना चाहिए। शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है कि जो गाय को पशु, भगवान् के विग्रह को मूर्ति, और गुरु को साधारण व्यक्ति समझता है वह घोर नरक गामी होता है।  आइए हम सभी इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने- अपने गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना करें जिससे वे सदैव हमारा मार्गदर्शन करें और हमें तमोग...

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपको कुछ सीखना है तो आपको गुरु रूप में किसी न किसी को स्वीकार करना होता है पर उनका स्तर भौतिक है, फिर यदि हम आध्यात्म की बात करें तो निश्चित रूप से हमें गुरु स्वीकार करना ही पड़ेगा।  क्योंकि बिना गुरु के हमें भौतिक ज्ञान तो एक बार कदाचित हो भी सकता है पर आध्यात्मिक ज्ञान बिलकुल संभव नहीं, इन्ही कारणों से हम देखते हैं की भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरु को  स्वीकार किया।  इतना ही नही सृष्टि के निर्माता ब्रह्माजी को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी श्रीमद भागवतम के दूसरे स्कन्द के दूसरे अध्याय के ३३ से ३६ श्लोक में जब ब्रह्माजी भगवान श्री कृष्ण द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं तब जाकर कहीं वे सृष्टि का निर्माण कार्य करते हैं।  गुरु बनाना कोई फैशन की बात नहीं बल्कि उनके प्रति पूर्ण रूप से समपर्ण होना जरुरी है, क्योंकि गुरु कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु स्वयं भगवान् श्री कृष्ण के प्रतिनिधि है और पतित जीवों का उद्धार करने जो की संसार के माया में पड़े होकर त्रिविध कष्टों को भोग रहे हैं उन्हें मुक्ति दिलाने आते हैं।  ॐ अज्ञान...