Skip to main content

आधुनिक शिक्षा अशिक्षा से भी ज्यादा खतरनाक

 आज से दशक पहले यदि हम देखें तो शिक्षा का स्तर उतना नहीं था जितना तथाकथित शिक्षित आज की युवा पीढ़ी है। आज की आधुनिक शिक्षा प्रणाली में एक छोटा बालक भी अपने आप को स्वतंत्र समझता है और अपने ही शिक्षक को आँख दिखाता है और सम्मान नहीं करता। 

आज के त्रुटिपूर्ण शिक्षा के कारण ही विश्वभर में युवा विद्यार्थी अपने शिक्षक एवं माता - पिता के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इस बात को हमें स्वीकार करना ही होगा कि शिक्षित वर्ग अनपढ़ वर्ग से ज्यादा खतरनाक साबित हो रहे हैं। 

आज एक अनपढ़ व्यक्ति केवल अपना व्यक्तिगत नुक्सान करता है, पर वहीँ एक पढ़ा लिखा पुरे समाज के लिए बीमारी बन जाता है, कारण उसकी बुद्धि एक अनपढ़ की तुलना में ज्यादा विकसित है।। 

आज स्कूल और कालेजों में न तो ब्रह्मचर्य की शिक्षा दी जा रही है और न ही उन्हें किसी शास्त्रीक ज्ञान की फिर उनके अंदर वास्तविक ज्ञान कैसे उत्पन्न होंगे क्योंकि कालेज और किताबी ज्ञान से वे केवल बुद्धि का अच्छी तरह दुरूपयोग करना ही सिखाया जा रहा है और हम उम्मीद करते हैं कि हमारी भावी पीढ़ी बड़ी उन्नत और समाज के लिए हितकर साबित होगी, यह तो उसी तरह हुआ जिस प्रकार चार चोर मिलकर चोरी करते हैं और आपस में ईमानदारी से बंटवारे की बात करते हैं। 

जब तक हमारे शिक्षा प्रणाली में धर्म , भगवद गीता का ज्ञान और पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् श्री कृष्ण के बारे में जानकारी प्रदान नहीं की जाती तब तक यह आधुनिक ज्ञान दोषपूर्ण ही रहेगा और इससे न तो किसी बच्चे का और न ही समाज और देश के हित में होगा। 

जब तक कोई वास्तविक ज्ञान को प्राप्त नहीं करता तब तक उसे शिक्षक बनकर किसी बच्चे को उपदेश नहीं देना चाहिए, एक गुरू, पिता, पति और राजा का कर्तव्य है कि अपने आधीन का उद्धार करे अन्यथा दोनों नरक में जायेंगे। 

कृपया आप अपनी टिप्पणी कमेंट बोक्स में साझा करें। 


हरे कृष्ण !

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

जय गुरुदेव -गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु शब्द संस्कृत के गु तथा रु की संधि है जिसका अर्थ है अंधकार से प्रकाश की ओर। गुरु हमें अंधकार अर्थात अज्ञानता से प्रकाश अर्थात ज्ञान के मार्ग पर ले आते हैं।  गुरु का एक और अर्थ होता है जिसका मतलब बहुत ही भारी, वास्तव में गुरु शब्द की सही- सही व्याख्या कर पाना बहुत दुर्लभ है। पर गुरु इतने दयालु एव्ं कृपालु होते हैं कि हम जैसे पतितो के उद्धार हेतु इस दुःख भरे संसार में आते हैं और हमें इस भव सागर से निकालकर अध्यात्मिक मार्ग पर ले कर आते हैं।  सही मायने में हम गुरु के ऋण से कभी भी मुक्त नही हो सकते हैं, पर यदि हम गुरु के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता पूर्वक चलते हैं तो गुरु सदैव हमारे ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।  गुरु वासत्व में भगवान् का प्रतिनिधि होते हैं, और उन्हे भगवान् से कम नही समझना चाहिए। शास्त्रों में तो यहाँ तक कहा गया है कि जो गाय को पशु, भगवान् के विग्रह को मूर्ति, और गुरु को साधारण व्यक्ति समझता है वह घोर नरक गामी होता है।  आइए हम सभी इस गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपने- अपने गुरुदेव के चरणों में प्रार्थना करें जिससे वे सदैव हमारा मार्गदर्शन करें और हमें तमोग...

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं !

प्रायः ऐसा कहा जाता है कि किसी भी क्षेत्र में यदि आपको कुछ सीखना है तो आपको गुरु रूप में किसी न किसी को स्वीकार करना होता है पर उनका स्तर भौतिक है, फिर यदि हम आध्यात्म की बात करें तो निश्चित रूप से हमें गुरु स्वीकार करना ही पड़ेगा।  क्योंकि बिना गुरु के हमें भौतिक ज्ञान तो एक बार कदाचित हो भी सकता है पर आध्यात्मिक ज्ञान बिलकुल संभव नहीं, इन्ही कारणों से हम देखते हैं की भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण ने भी गुरु को  स्वीकार किया।  इतना ही नही सृष्टि के निर्माता ब्रह्माजी को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी श्रीमद भागवतम के दूसरे स्कन्द के दूसरे अध्याय के ३३ से ३६ श्लोक में जब ब्रह्माजी भगवान श्री कृष्ण द्वारा ज्ञान प्राप्त करते हैं तब जाकर कहीं वे सृष्टि का निर्माण कार्य करते हैं।  गुरु बनाना कोई फैशन की बात नहीं बल्कि उनके प्रति पूर्ण रूप से समपर्ण होना जरुरी है, क्योंकि गुरु कोई साधारण व्यक्ति नहीं अपितु स्वयं भगवान् श्री कृष्ण के प्रतिनिधि है और पतित जीवों का उद्धार करने जो की संसार के माया में पड़े होकर त्रिविध कष्टों को भोग रहे हैं उन्हें मुक्ति दिलाने आते हैं।  ॐ अज्ञान...