हरे कृष्ण,
आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है कि ग्राम पंचायत छातीडीह में अत्यंत प्राचीन महावीर मंदीर का जीर्णोद्धार एवं नवीन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्य वसंत पंचमी के पावन अवसर पर संपन्न हुआ।
यह मंदीर विगत 40 वर्षों से अधिक समय से जरजर अवस्था में थी, जिसमें विरलै ही कोई पूजा के लिए जाता था, लेकिन काफी समय बाद आज उस मंदीर की काया कल्प हो रही है।
इस कार्य में युवा पीढ़ी का योगदान अत्यंत महान है, आज कहीं न कहीं युवा पीढ़ी नशा, व्यभिचार, जुए और मांसाहार का शिकार होकर अपने आप को गर्त में गिराते हुए नास्तिकता की ओर बढ़ रहे हैं, पर इसी युग में इस प्रकार के अद्भुत एवं सराहनिय कार्य को होता हुआ देख सभी अचंभित हैं.
आज ऐसे युवाओं की अत्यंत आवश्यकता है जो अपने धर्म और कर्तव्य के प्रति जागरूक हों, और इस कार्य में बड़ों के योगदान की भी अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि भगवान भी भगवत गीता में कहते हैं, जैसे बड़े आचरण करते हैं वैसे ही छोटे भविष्य में करेंगे।
यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते।।3.21।।
इस अद्भुत कार्य को एवम सनातन संस्कृति को बढ़ाने के लिए सभी का हृदय से साधुवाद.

Comments
Post a Comment