Skip to main content

चारों युगों तथा देवताओं की आयु का वर्णन

जहाँ तक मनुष्य इस भ्रम में रहता है कि वह सबसे सुखी और वैभव में जी रहा है, और शायद वह हमेशा ऐसा ही रहेगा, लेकिन हमारे शास्त्र हमें चेतावनी देते हैं कि हम भ्रम में न रहें। ब्रह्मा जी के सबसे ऊपर वाले ग्रह से लेकर सबसे निचले ग्रह तक सभी जीवों की अपनी-अपनी उम्र होती है और उन्हें निश्चित रूप से मृत्यु का सामना करना पड़ता है, आप इससे बच नहीं सकते।

अंतर केवल इतना है कि समय अवधि कम या अधिक हो सकती है लेकिन इस भौतिक दुनिया में कोई भी शाश्वत नहीं है।

श्रीमद्भागवतम् न केवल एक आध्यात्मिक ग्रंथ है बल्कि भौतिक संसार के बारे में भी हमे ज्ञान देता है जिसमें विज्ञान भी अभी बहुत पीछे है।

अगर हम स्वर्ग जैसे अन्य ग्रहों की अवधि के बारे में बात करते हैं तो विज्ञान के पास कोई जवाब नहीं है कि वहां जीवन कैसा है और वहां देवताओं की अवधि क्या है।

परन्तु श्रीमद्भागवतम् सर्ग 3.11.19 में इसके बारे में पूरी जानकारी देता है।

चत्वारि त्रीणि द्वै चैकं कृतादिषु यथाक्रमम् ।

संख्यातानि सहस्राणि द्विगुणानि शतानि च ॥ 3.11.19 ॥

देवताओं का एक वर्ष मनुष्य के 360 वर्ष के बराबर होता है। 

इसलिए सतयुग की अवधि 4,800 × 360, या 1,728,000 वर्ष है। त्रेता-युग की अवधि 3,600 × 360, या 1,296,000 वर्ष है। द्वापर-युग की अवधि 2,400 × 360, या 864,000 वर्ष है। और अंतिम, कलियुग, 1,200 × 360, या 432,000 वर्ष है।

कलियुग के अभी लगभाग 5000 वर्ष ही पूर्ण हुए हैं। जिस प्रकार पृथ्वी पर मनुष्य की आयु १०० वर्ष मानी गई है ठीक उसी प्रकार स्वर्ग लोकों के निवासी भी उनकी गणना अनुसार १०० वर्ष जीते हैं।


हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।


Comments

  1. हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

हमारा देश भारत सांस्कृतिक पर्वों का देश मना जाता है।  यहाँ पर न केवल विविध प्रकार के पर्व मनाये जाते है बल्कि उन पर्वों के पीछे कुछ न कुछ सामाजिक , पारम्परिक, सांसारिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।  पर आज शायद हम उन्हें जाने सुने बिना बस केवल एक प्रकार से अपनी इन्द्रियतृप्ति के लिए सभी त्योहारों को मना रहे हैं , जो न केवल समाज को गुमराह कर रहा हैं अपितु हमारी अपनी आस्था को भी ठेस पहुंचाता है।  बिना प्रमाणिकता के बस अपनी सनक वश किसी कार्य को करना यह केवल एक रजोगुण का प्रभाव है, और इस कारन व्यक्ति अपनी संस्कृति, धर्म और आस्था को एक तरफ रखकर केवल दिखावेबाजी में त्योहारों को मना रहा है।  आइये हम सभी दिवाली पर्व के इन सभी पहलुओं पर एक छोटी सी झलक डालते हैं जिससे हमने पता चले कि आखिर हम यह त्यौहार मनाते क्यों हैं ? पारम्परिक कारण : चूँकि हम सभी भारत भूमि में जन्म प्राप्त किये है इसलिए हमारा यह परम सौभाग्य है कि हमें बचपन से परम्परागत तरीके से इन सभी त्योहारों की छवि बचपन से मिलती आ रही हैं।  सामाजिक कारण : हमारी देश की बहुत ही अच्छी बात जो विविधता में एकता देखन...

भक्त वत्सल भगवान का अद्भुत रूप

भगवान् अपने भक्तों की रक्षा करने किसी भी रूप में आ सकते हैं फिर चाहे वे मनुष्य रूप में श्री राम के रूप, साक्षात् अपने मूल स्वरुप भगवान् श्री कृष्ण के रूप में अथवा अपने अद्भुत अवतार आधे शेर और आधे मनुष्य (नरसिंह ) के रूप में इससे वे बाध्य नहीं है।  भगवान् भगवद गीता के ४थे अध्याय के ९वें श्लोक में अर्जुन को  बताते हैं, कि हे अर्जुन जो मेरे जन्म और कर्म को दिव्य मानता हैं वह फिर इस दुखालय जगत में फिर से नहीं आता।  भगवान् भौतिक संसार के जीवों के जैसे बाध्य नहीं की किसी माता के गर्भ से ही जन्म ले, इसी बात को सत्य करने और हिरण्यकश्यपु जैसे महान राक्षस के भय से और अपने प्रिय भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने भगवान् नरसिंह खम्भे से प्रकट हुए।  हिरण्यकशिपु को भगवान ब्रह्मा से विशेष वरदान प्राप्त था कि वह किसी मनुष्य, देवता, पशु या किसी अन्य प्राणी द्वारा नहीं मारा जा सकता था।  उसे न तो दिन में और न ही रात में किसी भी तरह के हथियार से मारा जा सकता था। तो, भगवान आधे मनुष्य, आधे शेर के रूप में प्रकट हुए और सभी शर्तों को पूरा करते हुए गोधूलि के समय हिरण्यकशिपु को अपने नाखूनों से म...

महाभारत का असली विलेन कौन?

वैसे भगवद गीता को हमारा पुरातन और सनातन वैदिक ग्रन्थ माना जाता है, जो भगवान् ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को सुनाई। भगवद गीता में मुख्य रूप से चार पात्र स्वयं भगवान् श्री कृष्ण, अर्जुन, संजय और धृतराष्ट है, पर प्रश्न यह उठता है कि गीता में इतने पात्र होते हुए भी गीता धृतराष्ट से ही क्यों शुरू हुई? वास्तव में यदि हम महाभारत की पृस्ठभूमि देखें तो हम समझ पाएंगे कि धृतराष्ट सक्रीय रूप से खलनायक नहीं है पर वे अपने ज्येष्ठ पुत्र दुर्योधन की आड़ में सम्पूर्ण संपत्ति को हड़पना चाहते थे।  धृतराष्ट का अर्थ ही धृत अर्थात धारण करना और राष्ट्र अर्थात सम्पूर्ण राज्य, जो सम्पूर्ण राज्य को अकेले ही धारण करना चाहता है और वह किसी भी प्रकार से फिर चाहे पांडवों को जहर देकर मारने की योजना बनाकर, लाख्यागृह में आग लगाकर या छल द्वारा जुएं में हराकर भरी सभा में द्रौपदी को निर्वस्त्र करना। वास्तव में दुर्योधन जन्म से ही आसुरी स्वाभाव वाला था, इसीलिए धृतराष्ट के छोटे भाई महाराज विदुर धृतराष्ट को जाकर कहते हैं कि यह पुत्र बड़े ही अपशगुन के साथ जन्म लिया है और इसके लक्षण सम्पूर्ण कौरवों के विनाश को सूचित करता है, बे...